Sugar daddy क्या है इसका मतलब?
दुनिया भर में अमीर लोगों को शुगर डैडी बनाने का चलन है। Sugar daddy का अर्थ समझना मुश्किल भी नहीं है। मॉर्डन रिलेशनशिप में नए-नए ट्रेंड और कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहे हैं, एक ऐसा टर्म है ‘Sugar daddy’, जो किसी युवा लड़की के साथ रोमांटिक संबंध में है और उसे आर्थिक सहायता भी देता है।दरअसल, शुगर डैडी उन पुरुषों को कहते हैं, जो किसी युवा लड़की की देखभाल करने और उनके साथ समय बिताने के उद्देश्य से रिश्ता रखते है।

कौन होते हैं Sugar daddy?
Sugar daddy उन आदमियों को कहा जाता है जो अपनी उम्र से आधी से भी कम उम्र की लड़की को डेट करते हैं और उनके पास काफी धन है। लड़की को वहीं शुगर बेबी कहा जाता है। शुगर डैडी अपनी शुगर बेबी को बेहतरीन सुख और सभी आवश्यक सुविधाएं देता है क्योंकि यह एक मनोवैज्ञानिक संबंध है।
क्या होती है शुगर डेटिंग?
आपने डेट करने से जुड़ी कई बातों को तो सुना होगा, लेकिन शुगर डेटिंग बाकी सभी डेटिंग से काफी अलग है। इसमें दो लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रिलेशन में आते है और एक-दूसरे की नीड्स का ध्यान रखते हैं। ये एक तरह का आपसी फायदे वाला रिलेशन होता है।

क्यों बढ़ रहा है शुगर डेटिंग का ट्रेंड?
नियमित डेटिंग से अलग, इस डेटिंग में आने वाली कुछ लड़कियां अपनी सेक्सुअल नीड को पूरा करने के लिए शुगर बेबी बन जाती हैं, जबकि कुछ लड़कियां पैसों की कमी की वजह से शारीरिक नीड को पूरा करने के लिए शुगर बेबी बन जाती हैं। ठीक उसी तरह, शुगर डैडी वह आदमी होते हैं जो अपने पार्टनर से सैटिस्फैक्शन नहीं मिलता है या उनकी सैक्सुअल नीड अधिक होती है। इनके बीच कभी-कभी भावनात्मक कनेक्शन भी बनता है, जो इसकी एक विशेषता है।
इस ट्रेंड को सोशल मीडिया, खासकर डेटिंग ऐप्स ने और भी बढ़ा दिया है। अब Sugar daddy और Sugar baby (वह लड़की जो शुगर डैडी के साथ संबंध रखती है) आसानी से बातचीत कर सकते हैं। ये फैसिलिटी इन रिश्तों को और भी आसान बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Grok AI का उपयोग कैसे करें
शुगर डैडीज़ आजकल इतने लोकप्रिय क्यों हैं?
Sugar daddy का चलन बहुत पुराना है। वास्तव में, कहा जाता है कि इस शब्द का जन्म सौ साल पहले हुआ था, जब एक धनी शुगर मैग्नेट ने अपने जीवन साथी को बहुत कुछ देते थे। यह कहा जाता है कि ऐसे संबंध सदी से भी अधिक समय से चल रहे हैं।
और, हालांकि शुगरिंग एक प्रथा के रूप में लंबे समय से वर्जित रहा है, यह रोमांस पर अधिक आधुनिक दृष्टिकोण की तलाश करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक लोकप्रिय डेटिंग व्यवस्था बन रही है।
शुगर डेटिंग से होने वाले नकारात्मक प्रभाव
1. इन्सान का व्यक्तिगत जीवन अस्तव्यस्त हो सकता है
Sugar daddy अपने निजी जीवन से बाहर अपने शुगर बेबी के साथ एक अलग तरह का संबंध बनाते हैं। यह शुरू में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन बाद में यह व्यक्तिगत जीवन पर प्रभाव डालने लगता है।
कई रिलेशनशिप इस बारे में बताया है कि शुगर डेटिंग किसी से मिलने का एक स्वार्थपूर्ण, व्यावहारिक और संतोषजनक तरीका है, जो तेजी से बढ़ रहा है। बहुत सारे वेबसाइट हैं जो आपको शुगर गर्ल या “Sugar daddy” से मिला सकते हैं। तेजी से बढ़ते इस रुझान में बने ऐसे संबंधों का कोई सुरक्षित भविष्य नहीं है और वे कहीं नहीं पहुंचते।
2. हो सकता है इमोशनल अटैचमेंट
शुगर डेटिंग में भावनात्मक संबंध होने की संभावना बनी रहती है। सेक्सुअल संबंध बनाने और किसी व्यक्ति के साथ समय बिताने के बाद भावनात्मक संबंध बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। Sugar daddy भावनात्मक रूप से कठोर होते हैं और आपसे उम्र में भी काफी बड़े होते हैं। लेकिन ग्रोइंग एज में यंगर लोग बहुत जल्दी अटैच्ड हो जाते हैं। जो आपको भावनात्मक तनाव में डाल सकता है।
3. समय के साथ बढ़ सकता है एक्सपेक्टेशन
इस तरह के रिश्ते में धीरे-धीरे एक्सपेक्टेशन्स बढ़ने लगते हैं। दोनों पक्षों से ऐसा हो सकता है। रिश्ता बहुत खराब हो जाएगा अगर दोनों में से किसी एक का भी प्रेम बढ़ता है। यदि Sugar daddy के व्यवहार में वृद्धि होती है, तो हैरेसमेंट, सेक्सुअल एसॉल्ट और मैनिपुलेशन की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, वह आपके निजी जीवन पर भी नियंत्रण रखने की कोशिश करते हैं।
4. जीवन में बढ़ जाती है नकारात्मकता
ज्यादातर Sugar daddy अपने व्यक्तिगत जीवन से असंतोष के कारण ऐसे रिश्ते बनाते हैं। यही कारण है कि वह अधिकतर समय अपनी परेशानियों पर चर्चा करते रहते हैं। वहीं, एक शुगर बेबी की देखभाल करते हुए, आपका काम है उनके तनाव और परेशानियों को हल्का करना। चाहे आप कितनी भी मानसिक कठिनाई से गुजर रहे हों।
आपको अपनी परेशानियों को छोड़कर उनकी परेशानियों को प्राथमिकता देना होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसी रिलेशनशिप में आपको भावनात्मक सपोर्ट नहीं मिल पाता। इसलिए आप अपने जीवन में नकारात्मक चीजों की ओर आकर्षित होने लगते हैं।

Sugar daddy रिलेशनशिप में कुछ सावधानियां जरुरी हैं:
• अपनी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
• शुरुआत में व्यक्तिगत विवरण न दें।
• पहली बैठक के लिए सार्वजनिक स्थान चुनें।
• किसी पर जल्द भरोसा मत करें।
• किसी भी परिस्थिति में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और खुद को असुरक्षित न महसूस करें।
4 thoughts on “Sugar daddy क्या है?: A to Z जानकारी”